कश्मीर के किसानों की लडाई लडे़गी भाकियू

मुजफ्फरनगर।  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर जाकर नैफेड द्वारा कश्मीर के किसानों से सीधे सेब खरीदने की प्रक्रिया पर कश्मीर के किसानों से मिलकर उनकी इच्छा पूछी।  टिकैत ने बताया कि कश्मीर में किसानो के सेब को नेफेड 54 रुपये किलो उनके खेतों से सीधे खरीद रही है जिससे किसान खुश है। चैधरी राकेश टिकैत ने राज्यपाल सतपाल मलिक से मिलकर कश्मीर के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। रिफ्यूजी किसानों को आज तक मालिकाना हक नही मिला है। किसानों की जो भूमि अधिग्रहण की जाये। उन किसानों को भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 का लाभ दिया जाये। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए राज्यपाल को सुझाव भी दिए। चैधरी राकेश टिकैत ने कश्मीर के किसानों को भरोसा दिलाया कि भाकियू कश्मीर के किसानों की साथ हमेशा खड़ी है। जरूरत पड़ने पर हर हाल में उनके लिए संघर्ष किया जायेगा