प्रदर्शन करते भीम आर्मी समर्थक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय के समक्ष धरने और प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने उग्र नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लघंन करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कडी सुरक्षा के बीच पुलिस लाइन पहुंचा दिया। 
आज भीमआर्मी कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मुजफ्फरनगर मुख्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने नारेबाजी जारी रखी। जिस पर पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कडी सुरक्षा में पुलिस लाइन पहुंचा दिया।