पटेल के कारण ही आज भारत एक है

मुजफ्फरनगर। आज स्वामी कल्याण देव युवा विकास समिति के तत्वाधान में रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर छात्रावास पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वी जयंती मनाई गई।
जयंती समारोह की अध्य्क्षता गांधी पाॅलिटेक्निक के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रामपाल सिंह एवं संचालन सुरेश जी ने किया।  मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुमार  ने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के बिस्मार्क कहे जाते है,सब जानते है कि सरदार पटेल के कारण ही आज भारत एक है ओर सरदार पटेल की भूमिका कश्मीर में न होने से वहाँ आज भी अलगांववाद की जड़े फैली हुई है,यदि सरदार पटेल की बाते मान ली गई होती तो जहा उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों  को बिना रक्त की बूंद बहाये भारत मे मिला दिया था,तो कोई कारण नही था कि वो काश्मीर को भारत मे न मिला पाते। अभिषेक चैधरी गुर्जर ने सरदार पटेल को त्याग की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नही है कि कोई नेता अपने परिवार को भूल गया हो,अपने बच्चो की शादी तक न कर पाया हो,सरदार पटेल देश सेवा में इतने लीन हो गए थे कि वो वर्ष में एक आध बार ही अपने परिवार से मिल पाते थे,राष्ट्रीय स्वतंत्रता के आंदोलन में वो अति सक्रियता के कारण उन्हें इतना समय ही नही मिला कि वो अपनी बेटी ढ़ईया बेन के लिए योग्य वर नही ढूंढ पाए
सुखपाल सिंह जी ने कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिब(ता का पाठ पटेल जी से भलीभांति सीखा जा सकता है,जब पटेल जी की पत्नी झावेरबा की अस्पताल में कैंसर से मृत्यु हुई,तो उस समय वे वकील के रूप अपने मुवक्किल के लिए कोर्ट में जिरह कर रहे थे समाचार मिलने पर भी अपने कर्तव्यों की प्रतिब(ता के कारण वो जिरह करते रहे,ओर बाद में पत्नी का अंतिम संस्कार किया। बालकराम चैहान ने कहा कि सरदार पटेल नेहरू के कभी भी विरोधी नही रहे, है यह बात और हैं कि नेहरू जी की कश्मीर नीति और चीन नीति के विषय मे उनके विचार भिन्न थे।
अध्य्क्षता  कर रहे चैधरी रामपाल सिंह जी ने कहा कि भारत की सरकार ने देर से ही सही पर 1991 में उनके प्रपोत्र विपिन भाई पटेल को उनका भारत रत्न पदक देकर सम्मानित किया था,सरदार बल्लभ भाई पटेल की नीतियों से ही भारत एक है। समारोह में ब्रजपाल सिंह चैहान,दौलत प्रधान बिजोपुरा, ईश्वर पटेल,प्रमोद तंवर,बालकराम चैहान,अंकित नागर, सुरेश जी,मदनपाल सिंह,विनोद दतियाना,जोधा सिंह,कुलदीप गुर्जर भुम्मा, अंकुर भाटी, )षिपाल तोमर,प्रवीण कुमार,डाॅ संजीव , कुलदीप चैधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।