टिकौला चीनी मिल शुरु

मुजफ्फरनगर । भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने टिकोला चीनी मिल के पेराई सत्र का विधि-विधान से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि को उधोगों की प्रगति जरूरी है। उधोग श्रम शक्ति पर टिके है। किसानों और मजदूरों की उन्नति से ग्रामोउत्थान संभव है। पूज्य गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव ने  गांव, गरीब, किसानों की तरक्की को निःस्वार्थ सेवा की। खेती-किसानी मजबूत होगी, तभी भारत सशक्त बनेगा। पूजन आचार्य गिरीश उप्रेती ने कराया। महंत महात्मा रामचन्द्र दास ने भी विचार रखे। मिल के वाइस प्रेजीडेंट एम.सी.शर्मा, राजवीर सिंह, कंवर जीत शर्मा, जीएम केन ऋषि राज सिंह, संजीव कुमार, नवनीत तायल, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।