मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहमद शाहआलम के नेर्तत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर एग ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि उन्नाव में हुए किसानों पर लाठीचार्ज का किसान यूनियन अम्बावता घोर निंदा करती है। लाठीचार्ज के दौरान अधिकारियों पर कार्यवाही व उचित मुवावजे की मांग करती है। पुराल फूंकने पर किसानों पर मुकदमा व जुर्माना लगाया जा रहा है जबकि बड़ी बड़ी फैक्ट्रियां प्रदूषण फैला रही है ओर जहरीला पानी नदियों में छोड़ रही हैं। इन पर तुरंत रोक लगाई जाए। गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। 60 वर्ष से पूर्ण आयु कर चुके किसानों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाए। सड़कांे को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए। थानों पर फर्जी मुकदमो पर रोक लगाई जाए। बिजली की बढ़ी हुई दरो को वापस लिया जाए। चकबन्दी में गयी हुई जमीनों के बारे में भी किसान परेशान है उसके सन्दर्भ में भी आज इन सभी मांगो को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से एडीएम प्रसासन अमित कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा है।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की