मुजफ्फरनगर। शुक्रतीर्थ पहुंची प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदाबेन ने आज अपना घर आश्रम पहुंचकर वहां संवासियांे से भेंट की और आश्रम द्वारा संचालित स्कूल सन्मति शिक्षा सदन का अवलोकन किया। शुकदेव आश्रम में भी उनका अभिनंदन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान हरिद्वार के बाद बुधवार को तीर्थ नगरी शुकतीर्थ पहुंची। उनका आज यहां जोरदार स्वागत किया गया। शुकतीर्थ के बिहारीगढ़ में स्थित अपना घर आश्रम में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रवीण मोदी, अशोक मोदी, खेतान मोदी, भाभी रेणुका मोदी भी थे। वहां पहुंचने पर आश्रम के पदाधिकारियों सदस्यों व प्रभु जी ने उनका सत्कार किया। उन्होंने आश्रम व आश्रम द्वारा संचालित स्कूल सन्मति शिक्षा सदन का अवलोकन किया। आश्रम के प्रभु जी तथा स्कूली बच्चे उन्हें देखकर प्रसन्न हुए और उन्होंने उनकी इस यात्रा को यादगार यात्रा बताया। आश्रम में माधुरी भारद्वाज, राजेश्वर बंसल, विनोद गोयल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, गजराज गगंवाल, प्रदीप सिंह सिक्का, अमित गर्ग, मुकेश मित्तल व अरूण तायल ने उनका स्वागत किया। जसोदा बेन ने प्राचीन तीर्थ शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम पहुंचकर पूजा अर्चना की। यहां स्वामी ओमानन्द ने उन्हें धार्मिक ग्रन्थ भेंट किये। उन्होंने पूजा अर्चना के साथ साथ प्राचीन वटवृक्ष की परिक्रमा भी की। जसोदा बेन ने कहा कि भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने और हर भारतवासी का कल्याण हो, यही कामना लेकर वह यहां आयी हैं। जसोदा बने ने हनुमत धाम व शुकतीर्थ के अन्य मन्दिरों में जाकर भी पूजा अर्चना की। उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक व गंगा घाट पर की मन्दिर में पूजा अर्चना व अन्न क्षेत्र में श्र(ालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
जसोदाबेन का शुकतीर्थ में अभिनंदन