मुजफ्फरनगर। केन्द्र और प्रदेश सरकारों पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने, बढती महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत आज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया।
बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्नान पर कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वेस्ट यूपी के प्रभारी पूर्व विधायक पंकज मलिक ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। शिव चैक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने पंकज मलिक का स्वागत किया। यहां से जुलूस के रूप में कार्यकर्ता और पार्टी के लीडर भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टाउनहाल पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि आज देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पुलिस की मौजूदगी में ही कत्ल किये जा रहे हैं। निर्दोषों को पुलिस बदमाश बताकर मार रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत ये है कि रोजगार तेजी से खात्म हो रहे हैं। शिक्षा मित्र, अनुदेशक, होमगार्डस, आशा बहु, आंगनबाडी कार्यकत्री, रसोईयां, रोजगार सेवक, मदरसा शिक्षक, पैरामेडिकल क्षेत्र की नौकरियां लगातार खत्म हो रही है। आज बेरोजगारी की दर पिछले 72 वर्षों में सर्वाधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति बनी है। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की रणनीति तय की है। इस आंदोलन में 15 नवम्बर तक कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहंुचाने का काम करें।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्नान पर 15 नवम्बर तक जनपद में धरना प्रदर्शन के साथ ही नुक्कड गोष्ठियां तक की जायेगी। जिला मुख्यालय से ब्लाॅक स्तर तक भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, हरेन्द्र त्यागी, सतीश शर्मा, नानू मियां, तारिक कुरैशी सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियोें ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन