वर्ल्ड कांग्रेस में डॉ. तारिणी तनेजा सम्मानित

मुजफ्फरनगर। मुम्बई होटल फोग्सी द्वारा महिला चिकित्सकों की विश्व स्तरीय कार्यशाला में जनपद मुजफ्फरनगर से डा. तारिणी टेस्ट ट्यूब बेबी स्पेशलिस्ट को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक, समर्पित अद्भुत, सराहनीय, प्रेरणात्मक एवं अनुकरणीय स्वास्थ्य सेवाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. तारिणी 35,000 महिला चिकित्सकों की संस्था फोग्सी (फेडरेशन ऑफ आब्सटेट्रिक्स एवं गाइनोकोलोजी) की चेयरपर्सन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की महिला चिकित्सों का संगठन की कोर कमेटी मेम्बर ब्रेस्ट केयर ग्रुप की ओर भी कई सम्मानित पद जैसे मुजफ्फरनगर गाइनी सोसाइटी की अध्यक्षा रही। उत्तर प्रदेश की महिला संगठनों की चयनित अध्यक्षा (2021) और आईएसएआर दिल्ली चेप्टर की चयनित 2021 की अध्यक्षा रहते हुए मंजिले राहत से महिलाओं को एनीमिया, कैंसर, बांझपन एवं घातक बीमारियों से सचेत करती रहती हैं। बांझपन की दंपत्तियों को समर्पित भाव से सेवा करती रहती हैं। डॉ. तारिणी छाती के कैन्सर बचाव हेतु भारत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं एंव बांझपन के विषय में देश विदेशों में अपने व्याख्यान के लिए जाती रहती हैं। सम्पूर्ण भारत की महिला चिकित्सक विशषज्ञों की संस्था ने डॉ. तारिणी को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।