यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णहति
मुजफ्फरनगर। वेद की ज्योति जलती रहे के जयघोष के साथ यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णहति हुई। आचार्या कल्पना शास्त्री ने कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित समाज बनाकर ही सँस्कृति और आदर्शों की रक्षा होगी। हैदराबाद के प्रियंका रेड्डी हत्याकांड जैसी घटनाये कब थमेगी।

आर्य समाज गांधी कालोनी के निर्देशन में पचेन्डा रोड़ पर आयोजित तीन दिवसीय   यजुर्वेद पारायण यज्ञ के समापन पर आचार्य कल्पना शास्त्री ने कहा कि हैदराबाद में डॉक्टर बेटी की निर्मम हत्या सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। मानवता कहाँ खत्म हो गई है। छोटी-छोटी बेटिया सुरक्षित नहीं। समाज चिंतन करें, संकल्प ले कि पुत्रियों और महिलाओं को सुरक्षित  समाज देंगे। कड़े कानून नहीं बने तो आगे हालात अधिक खराब होंगे। बेटियों को सशक्त बनाये, अपराध के खिलाफ लड़ने को शस्त्र चलना सिखाये। उनको मानसिक सुदृढ़ कीजिये। आचार्या श्रद्धा आर्या ने कहा कि मनुष्य बनने के कर्म करने से जीवन बदलेगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन और संस्कारित वातावरण से संतान का निर्माण होता है। गुजरात के गांधीधाम कच्छ से आये वैदिक प्रवक्ता चंद्रेश आर्य ने कहा कि ईश्वर सर्वत्र है, सर्वव्यापी यदि प्रत्येक मुनष्य यह याद रखे, तभी पाप कर्म से बच पायेगा। स्वामी योगानंद ने यज्ञ की महिमा बताई। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद ने वेदों के ज्ञान-विज्ञान से पाखंड, अंधविश्वास और बुराइयों को मिटाया। वैदिक सँस्कृति के प्रचारार्थ जुटी आचार्या कल्पना तथा श्रद्धा शास्त्री को सम्मान राशि भेंट कर आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया। यज्ञमान गजेंद्र सिंह एवं नीरज राणा, सत्यप्रिय एवं ऋषिका, शिवानी एवं वरुण सहरावत और शिखा एवं अशोक जाखड़ रहे। स्वामी वृद्धानंद , देवेंद्र सिंह राणा, इंद्रपाल सिंह आर्य, जसवीर सिंह राणा, हरपाल सिंह  आर.पी.शर्मा, रोशन लाल बत्रा, शांता प्रकाश आर्य, आनंद पाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, प्रण पाल सिंह राणा, रविन्द्र पाल राणा, धीरज पाल सिंह, अजीत सिंह राणा,  कृष्ण कुमार, प्रमोद आर्य आदि मौजूद रहे।