मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चै. नरेश टिकैत की हालत बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नरेश टिकैत को अचानक हालत बिगड़ने पर मेरठ के एक निजी प्रसि( अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित चै. नरेश टिकैत की हालत बिगड़ जाने पर उनको उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था। भाकियू के जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के बाद संगठन के मुखिया चै. नरेश टिकैत को सोमवार को मेरठ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां पर उपचार के बाद अब उनकी हालत में सुधार है।