डायल 112 पर रहेगी अब महिला पुलिस

मुजफ्फरनगर।  महिला उत्पीडऩ की बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब यूपी डायल-112 की पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात करने के निर्देश दिये गए हंै।  उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय 112 लखनऊ की पुलिस अधीक्षक प्रशासन शालिनी द्वारा सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर निर्देश दिये गये है कि यूपी-12 परियोजना के अन्तर्गत जनपदों में संचालित/उपलब्ध पीआरवी के 10 प्रतिशत पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जानी है, जिसमें पायलट पुरूष होंगे तथा सभी पीआरवी में कम से कम दो महिला पुलिसकर्मी एवं एक पुरूष पुलिसकर्मी नियुक्त होंगे, जिनमें उनके रैंक के अनुसार उनका पद होगा।