धूमधाम से मनाया स्व. चौ. चरण सिंह का 117वां जन्मदिवस

मुजफ्फरनगर। किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 117वीं जयंती पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर श्रद्धाजलि दी। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किसानों के साथ बुलंदी से खडे होने वाले, देश के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी और कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया और ग्रामोत्थान के लिए अथक प्रयास किये। इस अवसर पर राज्य मंत्री विजय कश्यप, पूर्व सांसद सोहनवीर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, रेणु गर्ग, रोहिल बाल्मीकि, कपिल त्यागी, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, जयदेव बालियान, पदम सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।    
स्व. चौधरी चरण सिंह की पालिका प्रांगण में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि अर्पित करने के पश्चात नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने व्यक्त किए। पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि चौधरी साहब ने जीवनपर्यन्त किसान हितो की रक्षा के लिए कार्य किया। उनकी सादगी तथा कार्यशैली उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण रही। पालिकाध्यक्ष ने अवगत कराया कि किसान होने के नाते उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हापुड़ के पास नूरपुर गांव में हुआ था। 1926 में वकालत की शिक्षा के उपरांत उन्हांेने गाजियाबाद में वकालत शुरू की। बागपत को कर्म स्थली बनाकर वे प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहंुचे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के अलावा पालिका अधिकारी एवं पालिका कर्मचारी, समाजसेवी इं. अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 117वीं जयंती पर विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक तथा किसान संगठनों द्वारा स्व. चौधरी चरण सिह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से श्रद्धाजलि अर्पित की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आज प्रातः हवन पूजन हुआ। जिसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा किसानों व मजलूमो की आवाज बुलन्द करने वाले किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के जीवनकाल से जुड़े प्रसंगोें तथा किसान हितो के लिए उनके द्वारा कराये गए ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, अनुज प्रमुख, प्रदेश सचिव अशोक बालियान, राममेहर राठी, ब्रह्मसिह बालियान, विदित चौधरी, हर्ष राठी, अनिल राठी, विकास कादियान, राधेवर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 
किसान मसीहा प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह का 117वां जन्मदिवस धूमधामपूर्वक एवं उत्साह से चौ. चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में मनाया गया। सर्वप्रथम यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा गजेन्द्र राणा तथा यजमान रामपाल वर्मा एवं जगदीश बालियान रहे। यज्ञ के पश्चात चौ. चरण सिंह के जीवन की मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उनकी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, परिश्रमी जीवन, राजनीति में दक्षता तथा गरीब किसान मजदूरों की भलाई के लिए किये गये कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके जीवन के आदर्शांे को आज के जीवन में प्रासांगिक बताया। इसके बाद चौ. चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्प मालाएं अर्पित की गयीं। इस आयोजन में मुख्य रूप से जगदीश बालियान अध्यक्ष, सुंदरपाल सिंह महासचिव, रामपाल वर्मा संरक्षक, देवी सिंह सिंभालका संरक्षक, रणधीर सिंह, मनोज राठी, हरपाल निर्वाल, धर्मवीर मलिक, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, भोपाल सिंह, इन्द्रपाल सिंह, देवेंद्र अहलावत, युद्धवीर सिंह, रणवीर सिंह दरोगा, नरेंद्र सिंह मलिक, देवेंद्र सिंह, मुनीष, उदयवीर, देशपाल सिंह तोमर, हरपाल सिंह निर्वाल, रमेश कुमार, चन्द्रवीर सिंह, जोगेंद्र वर्मा, केडी वर्मा, उमादत्त शर्मा, पदम सिंह तोमर, किरणपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, अनिल कुमार व विरेन्द्र वर्मा विचार मंच के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।