दिव्यांग डांसरों ने दिखाया जलवा

मुजफ्फरनगर । मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसरों ने वृंदावन में मुजफ्फरनगर का नाम पहुंचाया बुलंदियों पर
 मुजफ्फरनगर स्थानीय 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने स्थित मैजिक डांस एकेडमी ने वशिष्ठ यम वात्सल्य ग्राम वृंदावन में विश्व दिव्यांग दिवस 2019 के अवसर पर दिव्यांग विकलांग डांसरों ने जबरदस्त डांस कंपटीशन में विजय होकर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम वृंदावन में रोशन किया यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि दिव्यांग विकलांग सरवन कटारिया पैदाइश दोनों पैर खराब है जिन्होंने ग्रुप डांस मैं प्रभु राम की आज्ञा पाकर मंदिर वहीं बनाएंगे तथा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर  ना हम पर डालो जब डांस प्रस्तुति दी तो  दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया दिव्यांग प्राची ना बोल सकती है ना सुन सकती है सकती है पीर मनवा चलिए पर डांस की प्रस्तुति देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया मैजिक डांस एकेडमी की दिव्यांग विकलांग डांसर सीमा बंसल ने चक दे इंडिया पर जबरदस्त डांस दिया सीमा बंसल पैदाइशी दोनों पैर खराब है विश्व दिव्यांग दिवस 2019 के अवसर पर आयोजित हुआ दिव्यांग समारोह में साध्वी रितंभरा दीदी ने डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को अद्वितीय प्रतिभाशाली डांस कोरियोग्राफर बताया जिन्होंने दिव्यांग विकलांग डांसरों को जबरदस्त डांस की ट्रेनिंग दी है ऑल इंडिया के मोहन अरोरा ने मुंबई में श्यामक टावर इंटरनेशनल डांस संस्थान में डांस की ट्रेनिंग ले चुके हैं मथुरा जिला ओलंपिक एसोसिएशन व डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के विशेष अनुरोध पर मुजफ्फरनगर की गांधी कलौनी की मैजिक डांस अकैडमी के दिव्यांग डांसर मोहन सर की अगुवाई में वृंदावन पहुंचे तथा जबरदस्त डांस प्रस्तुत किया उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को कुशल जोहरी बताया क्योंकि एक कुशल जोहरी ही हीरे की पहचान जानता है उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन रजिस्टर्ड के उत्तर प्रदेश प्रभारी रजनीकांत ठाकुर ने मोहन अरोरा को जनपद मुजफ्फरनगर का उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन रजिस्टर्ड का प्रभारी नियुक्त करते हुए मोहन अरोरा को अनुभवी डांस कोरियोग्राफर बताया छत्रपाल सिंह उपाध्यक्ष मथुरा डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने मोहन अरोरा डांस कोरियोग्राफर की जमकर तारीफ की जिन्होंने दिव्यांग विकलांग बच्चों के हितों के लिए श्री राधाकृष्ण वेलफेयर  ट्रस्ट रजिस्टर्ड की स्थापना की जनपद मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी की मैजिक डांस एकेडमी के डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा संचालिका अंजू अरोरा दिव्यांग विकलांग डांसर सरवन कटारिया, प्राची, सीमा बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।