जिलाध्यक्ष बनने पर प्रमोद त्यागी का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की ओर से नए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का अभिनंदन किया गया तथा डा. भीमराव अम्बेडकर का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के द्वारा उनके संघर्ष और देशहित में दिये गये योगदान का याद किया गया। इस अवसर पर महावीर चैक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जश्न जैसा माहौल नजर आया। यहां पर नवमनोनीत जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने नये जिलाध्यक्ष के रूप में प्रमोद त्यागी का स्वागत किया तो वहीं भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर श्र(ांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रमोद त्यागी ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर एक मिशन थे। उन्होंने समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों के साथ ही देश के हित के लिए अपना जीवन समर्पित करने का काम किया है। आज भारत अपने संविधान के लिए दुनिया भर में विशेष स्थान रखता है, यह संविधान डा. अम्बेडकर के द्वारा दिये जाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनके आदर्श अपनाने चाहिए। सभा का संचालन जिया चैधरी ने किया। यहां पर मुख्य रूप से मुफ्ती जुल्फिकार, मुकेश चैधरी, उमा किरण, राकेश शर्मा, चन्दन चैहान, अब्दुल्ला राणा, मा. खुर्शीद अहमद, वसी अंसारी, अंसार आढती, श्यामलाल बच्ची सैनी, महेश बंसल, शौकत अंसारी, जनार्दन विश्वकर्मा, निधीश राज गर्ग, शमशाद अहमद, असद पाशा, अलीम सि(ीकी, बाॅबी त्यागी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।