मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैेनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर 8 सूत्रीय मांगो को लेकर लेखपाल संघ का धरना आज भी जारी रहा।
उ.प्र.लेखपाल संघ के धरने की अध्यक्षता कृष्णचन्द्र व संचालन अरविन्द शर्मा ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोेेप लगाया कि सरकार लेखपाल संवर्ग की मांगो के सम्बन्ध मे बार-बार प्रदेश नेतृत्व को शासनादेश जारी करने का आश्वासन दे रही है, लेकिन अभी तक लेखपालों की मांगे नही मानी गई हैं, जिससे लेखपालो में भारी रोष व्याप्त है। संवर्ग की सभी 8 मांगे जायज हैं। जिसमें ए.सी.पी. विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काडर रीव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का नाम परिवर्तन, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यापित किया जाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लेखपालों को 18 रुपये प्रति लाभार्थी भुगतान किया जाना सम्मलित है। सरकार द्वारा बार-बार प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता करने के उपरान्त भी शासनादेश जारी करने मे कोई रूचि नही दिखा रही है। धरने को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष खचेडू खाॅ, अनिल कुमार वर्मा मन्त्री, शैलेन्द्र शर्मा, संजीव मलिक, विनोद कुमार, अमित कुमार, केशव कुमार, चन्द्रपाल सिह, मुकेश् शर्मा, ललित शर्मा,ओम प्रकाश, श्रृवण कुमार, पंकज कुमार, चन्द्रपाल सिंह,रणधीर शर्मा आदि लेखपालो ने सम्बोधित किया।
लेखपाल संघ का धरना जारी रहा