मुजफ्फरनगर। धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से टाउन हाल के मैदान पर होने वाली रघुनाथ कथा को लेकर आज भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी सख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर नगर की सड़कांे से गुजरी।
धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में जनपद में तीसरी बार श्रीराम कथा की अमृत वर्षा अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक मानस मर्मज्ञ अतुल कृकृष्ण भारद्वाज के मुख से टाउन हाल के मैदान में 18 दिसम्बर से लेकर 26 दिसम्बर तक दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। श्रीराम कथा से पूर्व आज 2100 कलश माता व बहनें लेकर नगर परिक्रमा के लिये शोभायात्रा में निकली। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रामकुमार सर्राफ, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कंसल, यात्रा प्रमुख श्रीमोहनतायल, अशोक बाठला, सरिता गौड, संयोजक ओमकार सिंह, सह संयोजक नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप गोयल, महामंत्री सचिन सिंघल, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, अंजू बाठला, सुखदर्शन सिंह बेदी, सतीश सेठी, सुनील सिंघल, डा. आरएन त्यागी, डा. महावीर सिंह, अतुल सैनी, नवनीत कुच्छल, विकास भार्गव, बिजेन्द्र पाल, अमित गुप्ता, सुधीर खटीक, विवेक वर्मा, संजय लखान, संजय गर्ग, ललित अग्रवाल, राजीव गौतम, रमेश खुराना, व पवन छाबडा आदि मौजूद रहे।
रघुनाथ कथा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली