मुजफ्फरनगर। रात्रिकालीन ड्यूटी लगाये जाने के साथ ही विभिन्न लम्बित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहने के कारण शहर की सेहत पूरी तरह से बिगड़ती नजर आयी। शहर में मुख्य मार्गों के साथ ही गली मौहल्लों में सड़कों पर कूड़े और गन्दगी के ढेर लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल ने बताया कि हड़ताल अभी जारी है। पालिका प्रशासन ने मांगों को लेकर कोई भी सकारात्मक निणय नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने संघ नेताओं के साथ वार्ता की है। शहर में जनहित को लेकर हड़ताल खोलने के लिए आग्रह किया गया है, संघ ने भी कर्मचारियों के हितों को लेकर अपनी बात उनके सामने रखी है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से दिखे कूड़े और गन्दगी के ढेर