भाजपा ने सीएए को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

मुजफ्फरनगर।  नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का मुकाबला करने को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत तमाम नेता महावीर चैक पर हस्ताक्षर अभियान में जुटे और लोगों को बताया कि इस कानून को लेकर किसी भी देशवासी को डरने की जरूरत नहीं है। इससे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह केवल तीन देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आने वाले लोगों को नागरिकता देने के लिए है।
 भारतीय जनता पार्टी का अभियान आज महावीर चैक पर चला। इसमें  नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सीएए  को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष सीएए को लेकर एक झूठ और भ्रम फैला रहा है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। जो इस देश के मुसलमान हैं उनके लिए इस देश के अंदर किसी भी तरह की चिंता का सवाल है ही नहीं।जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम की जरूरत ही नहीं पड़ती अगर कांग्रेस ने आजादी के वक्त देश का बांटवारा धार्मिक आधार पर न करवाया होता।
भाजपा केे वरिष्ठ नेता अशोक बाठला ने आरोप लगाया कि बारबार यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम मुस्लिमों के खिलाफ है, जबकि यह कानून नागरिकता देने का है लेने का नहीं। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष ने उत्तर पूर्व के लोगों को गुमराह कर हिंसा करने की कोशिश की, लेकिन वहां सफल न हो पाए तो मुस्लिमों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता गीता जैन,सत्यपाल पाल, संजय गर्ग, विपुल भटनागर आदि मौजूद रहे।