सीए ए को लेकर चलाया अभियान

 मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का मुकाबला करने को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत तमाम नेता जनपद की ह्र्दयस्थली शिव चोक पर एकत्रित होकर हस्ताक्षर अभियान में जुटे और लोगों को बताया कि इस कानून को लेकर किसी भी देशवासी को डरने की जरूरत नहीं है। इससे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह केवल तीन देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आने वाले लोगों को नागरिकता देने के लिए है।वही राज्यमन्त्री ने खुद हस्ताक्षर किए और लोगो को प्रेरित किया। भारतीय जनता पार्टी का अभियान आज जनपद की ह्र्दयस्थली शिव चोक पर चला। इसमें  नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सीएए  को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष सीएए को लेकर एक झूठ और भ्रम फैला रहा है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। जो इस देश के मुसलमान हैं उनके लिए इस देश के अंदर किसी भी तरह की चिंता का सवाल है ही नहीं,नागरिकता संशोधन अधिनियम की जरूरत ही नहीं पड़ती अगर कांग्रेस ने आजादी के वक्त देश का बांटवारा धार्मिक आधार पर न करवाया होता। बारबार यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम मुस्लिमों के खिलाफ है, जबकि यह कानून नागरिकता देने का है लेने का नहीं। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष ने उत्तर पूर्व के लोगों को गुमराह कर हिंसा करने की कोशिश की, लेकिन वहां सफल न हो पाए तो मुस्लिमों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता गीता जैन,सत्यपाल पाल,अशोक बाठला, संजय गर्ग, विपुल भटनागर विजय शुक्ला रोहित जैन, बबिता गुप्ता नितिन मलिक अतुल सैनी सजंय सक्सेना आदि सेकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।